आस्ट्रेलिया में शिक्षा के लिए समझदारी बरतें : कृष्णा
आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हो रहे लगातार हमलों के बारे में पत्रकारों के पूछने पर कृष्णा ने कहा, "उच्च शिक्षा के लिए भारतीय छात्रों के आस्ट्रेलिया जाने के बारे में मेरे कुछ शंकाएं हैं। यदि यह आईआईटी या ऐसी ही उत्कृष्टता का कोई पाठ्यक्रम हो तो मैं समझ सकता हूं। मुझे यह देखकर झटका लगा कि छात्र वहां केशसज्जा जैसे पाठ्यक्रमों के लिए जाते हैं, जिसके लिए उनको वहां जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।"
उन्होंने कहा, "इसके लिए भारत में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में ही काफी अधिक बढ़िया संस्थान हैं। मैं अभिभावकों को सलाह देना चाहूंगा कि वे अपने बच्चों के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों के चयन में समझदारी बरतें।"
एक पुस्तक विमोचन समारोह के मौके पर कृष्णा ने आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पीटर वर्गीज से भेंट की और आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की सुरक्षा के बारे में आश्वासन मांगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications