सैन्य हिरासत में प्रभाकरन के पिता की मौत
उत्तरी श्रीलंका में सेना के साथ संघर्ष में 18 मई को प्रभाकरन की मौत के बाद थिरुवेंद्रन वेलुपिल्लई (82 वर्ष) ने अपनी पत्नी के साथ सेना के सामने समर्पण कर दिया था।
सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानयक्कारा ने कहा कि प्रभाकरन के पिता मौत से कुछ समय पहले बीमार थे लेकिन उन्होंने मौत का कारण नहीं बताया।
उन्होंने कहा कि आरंभ में एक शरणार्थी शिविर में रह रहे प्रभाकरन के अभिभावकों को बाद में कोलंबो के निकट एक सैन्य अड्डे पर स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां दंपति को सुरक्षात्मक हिरासत में रखा गया।
लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ सेना के अंतिम अभियान में प्रभाकरन की पत्नी और उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई थी।
सरकार ने प्रभाकरन और लिट्टे के अन्य शीर्ष नेताओं की मौत के बाद 19 मई को विजय दिवस घोषित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications