सेल फोन के इस्तेमाल से दूर होता है अल्जाइमर!

यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा के अल्जाइमर रोग अनुसंधान केंद्र (एडीआरसी) में प्रोफेसर व अध्ययनकर्ता गैरी एरेनडैश का चूहों पर किए गए अध्ययन के निष्कर्ष के बारे में कहना है, "हमें यह जानकर हैरानी हुई कि अपनी कम आयु से ही सेल फोन के संपर्क में रहने से चूहों में स्मृति सुरक्षित होती है अथवा अल्जाइमर रोग की संभावना दूर रहती है।"

उन्होंने कहा, "यह और भी आश्चर्यजनक था कि पुराने अल्जाइमर से ग्रस्त चूहों के सेल फोन से उत्पन्न होने वाली विद्युतचुम्बकीय तरंगों के संपर्क में रहने से उनकी स्मृति में सुधार होता है।"

शोधकर्ताओं ने बताया कि पुरानी अल्जाइमर बीमारी से ग्रस्त चूहों के सेल फोन के संपर्क में रहने से इससे निकलने वाली विद्युतचुम्बकीय तरंगे मस्तिष्क में जमा हुए हानिकारक प्रोटीन बीटा-एमेलॉइड को हटा देती हैं और कम उम्र के चूहों में इस प्रोटीन को बनने ही नहीं देती हैं।

एडीआरसी की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह अध्ययन 96 चूहों पर किया गया है। इनमें से ज्यादातर चूहों में आनुवांशिक परिवर्तन किया गया था ताकि उनमें बीटा-एमेलॉइड बन सके और उम्र बढ़ने के साथ अल्जाइमर बीमारी की संभावना बन सके। कुछ चूहों में आनुवांशिक परिवर्तन नहीं किए गए थे। इस प्रकार वैज्ञानिकों ने सामान्य स्मृति पर भी विद्युतचुम्बकीय तरंगों के प्रभाव का अध्ययन किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+