शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 85 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 85.41 अंकों (0.48 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,615.72 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,733.34 के ऊपरी और 17,566.54 के निचले स्तर तक पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 24.35 अंकों (0.46 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,257.45 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,302.55 के ऊपरी और 5,244.75 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 1.32 अंकों(0.02 प्रतिशत) की मामूली गिरावट के साथ 6,944.62 पर बंद हुआ। बीएसई का स्मालकैप सूचकांक 57.85 अंकों (0.67 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,659.76 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी) और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.24 प्रतिशत, सीडी के शेयर मूल्यों में 1.11 प्रतिशत और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.07 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में आईटी, वाहन और प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। आईटी के शेयर मूल्यों में 2.22 प्रतिशत, वाहन कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.72 प्रतिशत और प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.48 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1638 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई जबकि 1237 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications