बुर्ज खलीफा की दो मंजिलों के उपयोग का फैसला अभी तक नहीं
सेट्टी परिवार के सदस्यों के मुताबिक अबुधाबी स्थित न्यू मेडिकल सेंटर के संस्थापक साझेदार, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकरी (सीईओ) ने अभी तक यह फैसला नहीं किया है कि इमारत की 100वीं और 141वीं मंजिल का इस्तेमाल किस काम के लिए करना है। यह इमारत 200 मंजिली है। इसका उद्घाटन चार जनवरी को किया गया।
अबुधाबी से फोन पर आईएएनएस से बातचीत में उन लोंगों ने कहा, "उनकी योजना बुर्ज में स्थाई रूप से स्थानांतरित होने की नहीं है। संभवत: वे अतिथियों को ठहराने और दुबई जाने पर स्वयं के ठहरने के लिए इस जगह का इस्तेमाल करेंगे।"
100वीं मंजिल में आवास और 141वीं मंजिल में दफ्तर हो सकता है।
कर्नाटक के मंगलुरू के रहने वाले सेट्टी पिछले 36 वर्षो से अबुधाबी में रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications