मुलायम ने की अमर के इस्तीफे की पुष्टि

मैनपुरी में गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में मुलायम ने स्वीकार किया कि उन्हें अमर सिंह के इस्तीफे की चिट्ठी मिली है। उन्होंने कहा कि अमर सिंह ने पार्टी के विभिन्न पदों से इस्तीफा दिया है, पार्टी की सदस्यता से नहीं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

अमर के इस्तीफे पर आगे उनका क्या कदम होगा..इस पर यादव ने कहा कि वे साथ बैठकर मामला सुलझा लेंगे। यह पार्टी का आंतरिक मामला है।

क्या अमर सिंह ने इस्तीफा पार्टी महासचिव और भाई राम गोपाल यादव के साथ मतभेदों के चलते दिया है..इस सवाल पर मुलायम ने जवाब दिया कि बंद मुट्ठी दबी जुबान..अब ये मतभेदों की बात को सभी जानते हैं।

अमर सिंह के उस बयान कि पार्टी के कुछ नेता परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे है। इस पर मुलायम ने कहा कि अमर ने जो कहा कि उस पर वह कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अमर सिंह ने मंगलवार को सपा महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा था कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ उनका किसी किस्म का मतभेद नहीं है और वह उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+