कोहरे से हवाई और रेल सेवाएं बाधित रहीं (लीड-2)

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यहां लगभग 25 घरेलू और 10 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में तीन से चार घंटों की देरी हुई क्योंकि रनवे पर दृश्यता 50 मीटर से कम थी। उड़ानों के परिचालन के लिए कम से कम 150 मीटर की दृश्यता जरूरी है।

कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा। कई रेलगाड़ियां विलंब से चल रही थी और कई रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "कोहरे की वजह से 13 रेलगाड़ियों को रद्द किया गया। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए नौ रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया।"

कोहरे की वजह से नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, हिमालयन क्वीन, भोपाल शताब्दी, लखनऊ शताब्दी, पुरी एक्सप्रेस, शाने पंजाब, डेल्ही जोगबानी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-मुंबई राजधानी रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में कोहरा आगे भी छाया रह सकता है। गुरुवार सुबह दृश्यता 100 मीटर थी।

अधिकारी ने कहा कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+