उड़ीसा में शीतलहर तेज
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने आईएएनएस को बताया कि कंधमाल जिले का फुलबनी शहर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि यहां बुधवार को तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि राज्य के पश्चिमी शहरों सुंदरगढ़ और संबलपुर में तापमान क्रमश: 6.9 और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को इन शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.4 और 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
राजधानी भुवनेश्वर और कटक का न्यूनतम तापमान क्रमश:14 और 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यहां बुधवार को तापमान14.4 और 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने राज्य में शुक्रवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की भविष्यवाणी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications