हिमाचल में पारा लुढ़का
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हालांकि पूरे राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश या बर्फबारी नहीं हुई है फिर भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस था।
लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग और किन्नौर जिले के काल्पा में तापमान क्रमश: शून्य से 11.2 डिग्री और 3.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
इन दोनों शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 11.9 डिग्री और शून्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया या।
मंडी जिले के सुंदरगढ़ जिले में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुल्लू जिले के भुंतर में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसी प्रकार कांकड़ा जिले के धर्मशाला में रात का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया,जबकि ऊना का तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications