गुजरात तट पर प्लेटिनम-2 जहाज का तोड़ा जाना तय
सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस जहाज को गुजरात तट पर तोड़े जाने से पर्यावरण को खतरा पंहुचेगा, क्योंकि इसमें नुकसानदेह सामग्रियों का इस्तेमाल हुआ है और इसमें 200 टन एस्बेस्टॉस एवं पॉलीक्लोराइड भरा हुआ है।
जहाज सौराष्ट्र के भावनगर के पास रुका हुआ है। गुजरात मेरिटाइम बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि इस जहाज को तोड़े जाने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं है, क्योंकि इसकी पेंदी अब जमीन छूने लगी है।
जहाज का यहां से लौटना अब मुमकिन नहीं है। जहाज ने अलांग तट पर लंगर डाला है। इसकी हालत जर्जर हो गई है, इसलिए इसे तोड़ने की अनुमति देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।
पिछले साल अक्टूबर से ही इसे लेकर टकराव जारी है। सरकार का कहना है कि वह नुकसाहदेह उत्पादों के निपटारे में सक्षम है, इसलिए इसे तोड़ने से प्रदूषण नहीं फैलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications