श्रीनगर में 23 घंटे चली मुठभेड़, लश्कर के 2 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
आतंकवादियों ने यहां पंजाब होटल में कब्जा जमा रखा था और बुधवार से ही सुरक्षा बलों के साथ उनकी मुठभेड़ चल रही थी। दिन में लगभग 1.30 बजे मुठभेड़ खत्म होने के बाद राज्य के पुलिस प्रमुख कुलदीप खोड़ा ने संवाददाताओं को बताया, "अभियान पूरा हो गया है। लश्कर के दो आतंवादी मार दिए गए।"
खोड़ा ने कहा, "हमें जानकारी मिली थी कि लश्कर श्रीनगर में हमले की योजना बना रहा है। पाकिस्तान में मौजूद तत्वों में हताशा है। वे न सिर्फ श्रीनगर को निशाना बनाना चाहते थे बल्कि उनके निशाने पर देश का कोई भी हिस्सा हो सकता था। श्रीनगर उनके मुख्य निशाने पर था।"
मुठभेड़ के दौरान एक पुलिकर्मी और एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। अर्धसैनिक बल के दो जवानों सहित 10 लोग घायल भी हुए हैं। मारे गए दोनों आतंकवादी आत्मघाती हमलावर थे।
लाल चौक इलाके के इस होटल में मुठभेड़ के दौरान आग भी लग गई थी। पुलिस का कहना है कि मारे जाने से पहले आतंकवादियों ने होटल में आग लगा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications