18वीं मंजिल से भी गिरकर जिंदा बच गई एक महिला
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक अपने अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने के बाद वह महिला जमीन पर जमी बर्फ की मोटी चादर और झाड़ियों में फंस गई। इसी ने उसकी जान बचा ली। यह घटना मंगलवार की है।
समाचार पत्र के मुताबिक घटना के वक्त वह महिला अपनी बालकनी में ऊंघ रही थी। इसी दौरान वह 60 मीटर ऊंची बालकनी से नीचे गिर गई। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी कई हड्डियां टूट गईं, लेकिन ईश्वर ने उसकी जान बचा ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications