2009 में करीब 100,000 चीनी अधिकारियों को मिली सजा
केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग (सीसीडीआई) के उप सचिव गैन यिशिंग का कहना है कि इनमें से करीब 80 प्रतिशत लोगों को चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने सजा दी थी जबकि बाकी बचे लोगों को सरकार ने दंडित किया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सजा पाने वालों में पार्टी सदस्य, सरकारी कर्मचारी और राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों के नेता शामिल हैं।
गैन ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) से सजा पाने वाले 2.6 प्रतिशत लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है और उन पर गबन या रिश्वत का मुकदमा चलाने का निर्देश दिया गया है।
सीपीसी की अनुशासन पर निगरानी रखने वाली समिति ने भ्रष्टाचार के 14,000 मामलों की जांच की, करीब 21 प्रतिशत मामलों में सरकारी कर्मचारियों की भागीदारी पाई गई। गंभीर परिणामों वाली दुर्घटनाओं की एक सूची की जांच करने पर 298 भ्रष्ट अधिकारी सामने आए।
गैन ने कहा कि अनुशासन निरीक्षण निकायों को पिछले साल जनवरी से नवंबर के बीच करीब 13.2 करोड़ शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 11 प्रतिशत का सत्यापन हो चुका है और 8.75 प्रतिशत की जांच और पैरवी चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications