आकाश-गंगा के केंद्र का चुंबकीय क्षेत्र शेष हिस्से से कई गुना मजबूत है
मोनाश विश्वविद्यालय एवं एडीलेड विश्वविद्यालय में इस शोध परियोजना से जुड़े रोलैंड क्रोकर एवं डेविड जोन्स ने अपने निष्कर्ष में कहा है कि यह नतीजा मौजूदा खगोलीय आंकड़ों को पलट सकता है। ये दोनों भौतिकशास्त्री अब मैक्स-प्लांक-इंस्टीट्यूट फॉर न्यूक्लियर फिजिक्स से जुड़े हैं।
क्रोकर ने अपने एक बयान में कहा, "यह नतीजा खगोल विज्ञानियों की मौजूदा धारणा को बदल सकता है। आकाश-गंगा के केंद्र की चुंबकीय ताकत को लेकर पिछले 30 वर्षो से अनिश्चितता भरी धारणा बनी रही है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर आकाश-गंगा के कें द्र का चुंबकीय क्षेत्र इतना ज्यादा क्यों है, जबकि शुरुआत में ब्रह्मांड का चुंबकीय क्षेत्र बेहद क्षीण था। हम अब इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि आकाश-गंगा की 10 फीसदी से ज्यादा चुंबकीय ऊर्जा इसके 0.1 फीसदी से भी कम हिस्से में केंद्रित है। " इन निष्कर्षो को 'नेचर' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications