बसु को देखने अस्पताल पहुंचे मनमोहन सिंह
मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।
प्रधानमंत्री मुखर्जी और भट्टाचार्य के साथ दोपहर करीब एक बजे साल्टलेक स्थित अस्पताल के सघन हृदय चिकित्सा कक्ष (आईसीसीयू) पहुंचे, जहां बसु का इलाज चल रहा है।
मनमोहन सिंह अस्पताल में करीब 20 मिनट तक रहे। इसके बाद सिंह कोलकाता से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए।
बसु को एक जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications