दिल्ली में कार से 8 लाख रुपये की चोरी
राजकुमार बंसल नामक व्यक्ति ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के प्रशांत विहार के डी ब्लॉक मार्केट में बुधवार रात अपनी कार खड़ी की थी। इसी दौरान यह घटना घटी।
बंसल ने बताया कि वह किसी से मिलने बाजार के अंदर गए और वापस लौटे तो कार के पीछे का सीसा टूटा हुआ था और रुपयों से भरा ब्रीफकेस गायब था।
पुलिस ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications