मध्य प्रदेश में सर्राफा व्यापारी से 25 लाख रुपये की लूट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के सर्राफा व्यापारी कैलाश सोनी कारोबार के सिलसिले में सिवनी आए हुए थे। वह गुरुवार को जब कार से नरसिंहपुर जा रहे थे तभी परासिया थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और उनसे नगदी व जेवरात लूट लिए। लुटेरे हथियारों से लैस थे।
सिवनी के पुलिस अधीक्षक एन. एस. सिकरवार ने आईएएनएस को बताया कि व्यापारी से लुटेरे 10 लाख रुपये नकद और लगभग 1200 ग्राम के सोने के जेवरात, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये थी, छीनकर फरार हो गए। कैलाश सोनी के मुताबिक वह कारोबार के सिलसिले में नरसिंहपुर सिवनी आए हुए थे। गुरुवार को जब वह नरसिंहपुर की ओर जा रहे थे तभी यह वारदात हुई। पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications