पटना का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम
मौसम विभाग के मुताबिक पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4़ 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम में सबसे कम है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 6़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बिहार का सबसे ठंडा क्षेत्र गया रहा जहां का न्यूनतम तापमान 3़ 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इधर, न्यूनतम तापमान में गिरावट तथा शाम होते ही कोहरा छाने और दिन के नौ बजे तक कोहरा के बने रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई लश्कर ने गुरुवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में हो रहे हिमपात के कारण पूरे उतर भारत में सर्दी बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में मौसम में किसी प्रकार के परिवर्तन की संभावना नहीं है।
इधर, सर्दी के कारण राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को आठ जनवरी तक बंद कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications