ज्योति बसु जीवन रक्षक प्रणाली पर, रक्तचाप अस्थिर
कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की हालत नाजुक बनी हुई है। बसु को एक जनवरी को निमोनिया की शिकायत के बाद एएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से लगातार जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा जा रहा है।
एएमआरआई अस्पताल के बुलेटिन में कहा गया,"बुधवार सुबह बसु की हालत बिगड़ते देख उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। हालांकि बुधवार शाम उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था लेकिन गुरुवार को उनकी हालत फिर बिगड़ गई।"
अस्पताल के मुताबिक बुधवार शाम के बाद से 96 वर्षीय बसु का रक्तचाप अस्थिर है। हालांकि उनके इलाज में किसी प्रकार का बदलाव करने की सलाह नहीं दी गई है।
चिकित्सा अधीक्षक देबाशीष शर्मा ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।"
इस बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पोलित ब्यूरो सदस्य सीताराम येचुरी गुरुवार सुबह बसु को देखने अस्पताल पहुंचे। येचुरी ने बताया, "डाक्टरों के मुताबिक बसु की स्थिति में सुधार हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications