खाद्यान्न मुद्रास्फीति की दर 18.2 फीसदी हुई
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि के दौरान 52 सप्ताह पहले की अवधि की तुलना में आलू की कीमतों में 110 फीसदी, दाल की कीमतों में 42.21 फीसदी और प्याज की कीमतों में 40.07 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया।
आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान प्राथमिक वस्तुओं में 14.39 फीसदी और ईंधन में 4.85 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
निम्नलिखित वस्तुओं की कीमत में 52 सप्ताह पहले की तुलना में आई तेजी निम्न है :
आलू : 110.11 फीसदी
सब्जी : 30.97 फीसदी
दाल : 42.21 फीसदी
प्याज : 40.21 फीसदी
दूध : 12.62 फीसदी
गेहूं : 12.72 फीसदी
अनाज : 13.91 फीसदी
चावल : 12.99 फीसदी
फल : 7.87 फीसदी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications