महाराष्ट्र पुलिस की चुप्पी पर नीतू के परिजनों ने उठाया सवाल
इस प्रकरण पर महाराष्ट्र पुलिस की चुप्पी पर नीतू का परिवार सवाल खड़ा कर रहा है।
अमरेश का दावा है कि नीतू को उसके पिता और भाई की शिकायत पर ही भारतीय पुलिस ने महाराष्ट्र से नेपाल भेजा।
नीतू के परिवार वालों का कहना है कि अगर मीडिया में अमरेश द्वारा दिया गया यह बयान सही है तो महाराष्ट्र पुलिस चुप क्यों है?
महाराष्ट्र पुलिस द्वारा भारत से निर्वासित किए जाने के बाद नीतू नेपाल के थापा जिला स्थित भद्रपुर शहर में अपने मायके में रह रही है। नीतू को पिछले महीने पुणे से नेपाल भेज दिया गया था। वहां वह फिल्म एंड टेलीविजन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में अंतिम वर्ष की छात्रा थीं।
नीतू के भाई रूपेश सिंह ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "अगर अमरेश का दावा सही है तो महाराष्ट्र पुलिस खामोश क्यों है? खुद भारतीय गृहमंत्री पी.चिदंबरम पुलिस से पूछ रहे हैं कि नीतू को क्यों भारत से निकाला गया?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications