रिलायंस मीडियावर्क्स ने किया ब्रिटिश कंपनी का अधिग्रहण
गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि कंपनी ने इस ब्रिटिश कंपनी की संपत्ति खरीद ली है। यह कंपनी फिल्म प्रोसेसिंग व फिल्मों को 2-डी से 3-डी में तब्दील करने की सुविधाएं और प्रसारकों एवं स्टूडियो को पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाएं आदि प्रदान करती है।
बयान में कहा गया है कि इस कंपनी को पुरानी फिल्मों की मौलिकता बनाए रखने और अत्याधुनिक मानकों के मुताबिक फिल्मों की प्रोसेसिंग में विशेषज्ञता हासिल है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अनिल अरुण ने कहा, "रिलायंस मीडियावर्क्स यूके के जरिए हम स्थानीय फिल्मनिर्माताओं एवं प्रसारकों के लिए अत्याधुनिक सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे। हम हॉलीवुड और हिंदी फिल्मोद्योग के लिए भी मददगार साबित होंगे।"
रिलायंस मीडियावर्क्स फिलहाल विभिन्न फिल्म सेवा क्षेत्रों में सक्रिय है। इनमें मोशन पिक्च र प्रोसेसिंग, दृश्य प्रभाव, दृश्य निखार, डिजिटल प्रोसेसिंग आदि प्रमुखता से शामिल है। कंपनी स्टूडियो और सिने उपकरण भी किराए पर देती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications