अमर सिंह का सपा के सभी पदों से इस्‍तीफा

Amar Singh
नई दिल्‍ली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के स्‍मंभ माने जाने वाले ठाकुर अमर सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया है। इस्‍तीफे के पीछे अमर सिंह ने स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कारण बताए हैं। हालांकि राजनीतिक गलियारे में अमर सिंह और मुलायम सिंह यादव के बीच मनमुटाव की अटकलें भी लगनी शुरू हो गई हैं।

उत्‍तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में अचानक गतिविधियां तब बढ़ गईं, जब अमर सिंह ने सपा के राष्‍ट्रीय महासचिव पद से इस्‍तीफे की घोषणा कर दी। अमर सिंह इस समय दुबई में अपना इलाज करवा रहे हैं। वहीं से उन्‍होंने फोन कर के इस्‍तीफा दे दिया। अमर सिंह ने कहा कि उन्‍होंने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को अपना त्‍यागपत्र भेज दिया है।

मुलायम सिंह लेंगे अंतिम निर्णय

अमर सिंह ने फोन कहा कि उन्‍होंने सपा महासचिव पद के अलावा सपा संसदीय बोर्ड एवं राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता पद से भी इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने कहा कि इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है। पिछले महीने उनके गुर्दे का ऑपरेशन हुआ है, जिसके बाद डॉक्‍टरों ने लंबे आराम की सलाह दी है। अमर सिंह ने सपा प्रमुख से अनुरोध भी किया है कि उनकी जगह संसदीय दल के सदस्‍य राम गोपाल यादव को पार्टी का राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता बनाया जाए।

उधर लखनऊ स्थित पार्टी मुख्‍यालय से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक पार्टी को अमर सिंह का इस्‍तीफा मिल गया है। लेकन इस्‍तीफा स्‍वीकार किया जाएगा या नहीं इस पर अंतिम निर्णय मुलायम सिंह यादव ही लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+