मुंबई: 6 स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी

हुआ यूं कि बुधवार को सुबह करीब 7.30 बजे मुंबई पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके कम से कम छह स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी। अधिकारियों के मुताबिक फोन करने वाले ने दोपहर में छह स्थानों को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी। उसने विस्फोट के निशानों की जानकारी नहीं दी।
पांच सितारा होटलों में भी कड़ी सुरक्षा
जिन छह स्थानों पर बम विस्फोट की धमकी मिली है उनमें सीएसटी के अलावा सिद्धी विनायक मंदिर, चर्चगेट, दादर रेलवे स्टेशन और दो पांच सितारा होटल शामिल हैं।विश्व धरोहर इमारत घोषित सीएसटी स्टेशन पर रेलवे और सुरक्षा अधिकारी सतर्क हो गए और वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
इस घटना की पुष्टि करते हुए केंद्रीय रेलवे के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, "हमने घोषणाएं करने, जासूसी कुत्तों और पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती जैसे सभी ऐहतियाती उपाय कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि रोजाना मध्य रेल की सेवाओं का लाभ उठाने वाले 30 लाख लोगों के बीच कोई घबराहट नहीं है। सीएसटी के अलावा प्रभादेवी में सिद्धि विनायक मंदिर, कुछ पांच सितारा होटलों, चर्चगेट और दादर रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications