राठौड़ के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज (लीड-1)
पंचकुला के पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने कहा कि राठौड़ के खिलाफ रुचिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि 12 अगस्त 1990 को राठौड़ ने 14 वर्षीया रुचिका के साथ दुर्व्यवहार किया था और उसके तीन साल बाद रुचिका ने आत्महत्या कर ली थी।
सीबीआई की विशेष अदालत ने पिछले दिनों रुचिका मामले में राठौड़ को छह महीने की सजा सुनाई थी लेकिन 10 मिनट के भीतर ही उसे जमानत मिल गई भी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications