महाबोधि मंदिर की दीवारों पर उकेरी जाएगी बुद्ध की जीवनी
महाबोधि मंदिर के भिक्षु प्रभारी भंते चलिन्दा ने आईएएनएस को बताया कि इससे पहले बोधगया में जापानी मंदिर में बुद्घ के जीवन से जुड़ी गाथाओं को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया गया था, जबकि भूटानी मंदिर में भूटान की परंपरा के मुताबिक छोटे-छोटे मूर्तियों के रूप में दर्शाया गया था।
चलिन्दा बताते हैं कि अब इस गाथा को करीब 1500 वर्ष पूर्व बने महाबोधि मंदिर परिसर के दक्षिण-पश्चिम कोण पर लाल सैंड स्टोन पर उकेरा जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 अलग-अलग खंड में तैयार 170 फुट लंबी दीवार पर इन्हें लगाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications