प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक ने आत्महत्या की
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खजूरी थाना क्षेत्र में ओरियंटल इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र विनय पचौरी अपनी प्रेमिका छाया सरकार के साथ घूमने गया था। कोलूखेड़ी गांव के करीब दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो विनय ने छाया को दो गोलियां मारने के बाद खुद को गोली मार ली। विनय की तो मौके पर मौत हो गई जबकि छाया गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज जारी है।
छाया ने पुलिस को जो बयान दिया है जिसमें उसने कहा है कि वह विनय से दूरी बढ़ाना चाहती थी और उसी को लेकर उसने यह कृत्य किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications