अलकायदा से खतरे के कारण यमन में ब्रिटिश, अमेरिकी दूतावास बंद

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अपना नाम गुप्त रखने के इच्छुक एक स्रोत ने बताया कि दोनों दूतावासों पर संभावित आतंकवादी हमले के बारे में खुफिया जानकारी मिली है।

अमेरिकी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक संदेश में कहा कि अरब प्रायद्वीप में अलकायदा (एक्यूएपी) के यमन में अमेरिकी हितों पर हमले की धमकी के कारण दूतावास को बंद किया गया।

यह स्पष्ट नहीं हो सका कि दूतावास कब खुलेगा और टिप्पणी के लिए अधिकारी भी उपलब्ध नहीं हो सके। दूतावास के एक स्थानीय कर्मचारी ने कहा कि स्थानीय और अमेरिकी कर्मचारियों को दिन भर के लिए दूतावास से दूर रहने को कहा गया।

अमेरिकी दूतावास के बंद होने के कुछ ही घंटों बाद ब्रिटिश दूतावास भी बंद हो गया। दोनों दूतावासों के आसपास के इलाकों में सशस्त्र पुलिस के वाहनों को गश्त लगाते देखा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+