हिमाचल प्रदेश में शीत लहर से हल्की राहत
शिमला, 2 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में दिनभर धूप खिली रहने से शीत लहर का प्रकोप कुछ कम हुआ है लेकिन सुबह और शाम को तेज ठंडी हवाएं चलने की वजह से सर्दी बनी हुई है।
मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक शिमला में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि शुक्रवार के न्यूनतम तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है।
लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग मुख्यालय में भी रात के तापमान में हल्की बढ़त हुई। शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था जबकि शनिवार को इसमें मामूली वृद्धि हुई
इसी तरह किन्नौर जिले के काल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था जो कि शुक्रवार के तापमान से एक डिग्री अधिक था।
मंडी जिले के सुंदरनगर में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे था। कुल्लू जिले के भुंतर में शून्य से 1.4 डिग्री नीचे और कांगड़ा जिले के धर्मशाला में शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक 7,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिमला में राज्य का रात का सबसे कम तापमान था।
मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक रविवार को मध्यम ऊंचाई की पहाड़ियों में वर्षा होने और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में वर्षा या हिमपात होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications