अलकायदा ने लेबनान पर हमले की धमकी दी

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक धमकी भरे फोन लेबनान के दो रेडियो स्टेशनों 'रेडियो सावा' और 'रेडियो अल मादा' को किए गए।
स्थानीय मीडिया के अनुसार फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि अलकायदा लेबनान में स्थानीय संगठन 'फतह अल इस्लाम' की मदद से सरकार और विदेशी एजेंसियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला करेगा।
गौरतलब है कि फतह अल इस्लाम का गठन वर्ष 2006 में हुआ था। यह एक कट्टर सुन्नी संगठन है और इसके तार अलकायदा से जुड़े बताए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications