दुर्लभ पेनी 300,000 डॉलर में बेचने की तैयारी

टोरंटो, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। किंग जार्ज पंचम की छवि वाली कनाडा की एक दुर्लभ पेनी 300,000 डॉलर से अधिक कीमत पर बिकने की तैयारी में है। इसकी नीलामी अगले सप्ताह न्यूयार्क में होगी।

ब्रिटिश राष्ट्रमंडल पर वर्ष 1910 से 1936 तक शासन करने वाले जार्ज पंचम वर्ष 1911 में दिल्ली में दरबार आयोजित करने के लिए प्रसिद्ध हैं।

कनाडा के प्रेस के अनुसार नीलामी में जाने से पहले दुर्लभ सिक्के पर छह अंकों में बोली लग चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार रविवार को होने वाली नीलामी से पहले ही पेनी के लिए 160,000 की ऑनलाइन बोली लग चुकी है।

नीलामीकर्ता हेरिटेज आक्शंस ऑफ डलास को सिक्के की कीमत 300,000 डॉलर से अधिक मिलने की उम्मीद है।

पेनी के लिए इतनी अधिक बोली लगने का कारण ब्रिटिश शाही परिवार के इतिहास के साथ इसके संबंध को माना जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+