उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उमर प्रधानमंत्री के पांचवें कार्यसमूह की रिपोर्ट पर विचार विमर्श करेंगे। इस रिपोर्ट में जम्मू एवं कश्मीर में स्वायत्ता बहाली की बात कही गई है।
यह रिपोर्ट गत 23 दिसम्बर को मुख्यमंत्री को सौंपी गई थी।
रिपोर्ट में जम्मू एवं कश्मीर में 'जितनी हद तक हो सके' सवायत्ता बहाली किए जाने की बात कही गई है। इस रिपोर्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया हुई है। नेशनल कांफ्रेंस जहां इसे राज्य की सभी राजनीतिक समस्याओं के निपटारे के लिए अपने राजनीतिक सिद्धांत की पुष्टि मान रही है, वहीं अन्य दल इस रिपोर्ट को नेशनल कांफ्रेंस के चुनाव घोषणा पत्र की प्रति कह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications