इंदौर में 40 बच्चे बीमार
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 'एआईएम फॉर सेवा' संस्था के बच्चों को सर्दी और खांसी के साथ उल्टियां होने लगी। हालत बिगड़ते देख 40 बच्चों को उपचार के लिए एम.वाई. अस्पताल लाया गया है।
अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर सलिल भार्गव ने आईएएनएस को बताया कि उपचार के लिए आए बच्चों को खांसी सर्दी की शिकायत है और कुछ बच्चों को उल्टियां होने की भी शिकायत मिली है । सभी पर चिकित्सकों का दल नजर रखे हुए है तथा उपचार जारी है। उन्होंने बताया है कि बच्चे किस बीमारी से ग्रसित है, इसकी जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications