नववर्ष की पूर्व संध्या पर पारा और लुढ़कने के आसार
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। जो लोग नववर्ष की पूर्वसंध्या पर मौज-मस्ती करने के मूड में हैं, वे घरों से निकलने से पहले गरम कपड़े पहनना न भूलें। मौसम विभाग ने तापमान में और कमी आने तथा रात को कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 31 दिसंबर की रात तापमान कम होकर पांच डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं। दिन में आशिंक बादल छाए रहेंगे और रात को कोहरा छा सकता है।
अधिकारी ने बताया, "आने वाले दिनों में दिल्ली में कुछ दिन तक कोहरा छा सकता है और दृश्यता में भी कमी आने के आसार हैं।"
बुधवार को कोहरे की वजह से दृश्यता का स्तर 300 मीटर तक रहा। जिसके कारण दफ्तर जाने वालों को संभलकर ड्राइविंग करनी पड़ी। यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान के 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications