ओबामा को सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी तय होने की उम्मीद (लीड-1)

वाशिंगटन, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। क्रिसमस वाले दिन एक अमेरिकी विमान उड़ाने के विफल प्रयास को रोकने में खुफिया विभागों की नाकामी की आलोचना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वादा किया कि षड्यंत्र के शुरू होते ही उसे समाप्त न कर पाने के लिए जवाबदेही तय की जाएगी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हवाई में छुट्टियां मना रहे ओबामा ने एक रेडियो संदेश में कहा कि तंत्र और इंसानों की सामूहिक विफलता के कारण विनाशकारी साबित हो सकने वाली सुरक्षा चूक हुई।

उन्होंने कहा, "हमें इस घटना से सबक सीखने और व्यवस्था की कमियों को दूर करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है क्योंकि हमारी सुरक्षा और हमारे लोगों के जीवन दांव पर लगे हैं।"

ओबामा ने उड़ानों में सवार होने वालों की सुरक्षा जांच प्रक्रिया की समीक्षा और संदिग्ध लोगों से निपटने के सरकारी तरीके की जांच करने का आदेश दिया है।

राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि जांच के आरंभिक नतीजे गुरुवार तक और पूरी समीक्षा अगले सप्ताह आने की उम्मीद है।

ओबामा ने कहा कि खुफिया विभागों को सुरक्षा कमियों को दूर करने में सक्षम होना चाहिए और स्वीकार किया कि अब्दुलमुतल्लब को कभी भी अमेरिकी विमान में सवार होने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए थी।

ओबामा ने कहा, "हमारी सरकार के पास एक आतंकवादी के बारे में सूचना थी लेकिन उस सूचना को साझा नहीं किया गया और उस पर वैसी कार्रवाई नहीं हुई जैसी होनी चाहिए थी। यह व्यवस्था की विफलता है और मैं मानता हूं कि यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।"

ओबामा ने कहा कि वह जांच के नतीजों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने हर स्तर पर जवाबदेही पर जोर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+