आखिरकार घर से बाहर निकला राठौर
पंचकूला पुलिस ने मंगलवार शाम राठौर के खिलाफ दो नई प्राथमिकियां दर्ज की थीं। राठौर के खिलाफ कई संगीन मामले मसलन हत्या का प्रयास, धमकी देने, सबूतों से छेड़छाड़ करने और आपराधिक साजिश रचने संबंधी मामले दर्ज किए गए हैं।
बुधवार को जब वह घर से बाहर निकला तो उसके हाथ में एक फाइल थी और वह सीधे पंचकूला की अदालत पहुंचा। राठौर के साथ उसकी पत्नी भी थी जो खुद एक वकील है। माना जा रहा है कि वह अग्रिम जमानत की गुहार लगा सकता है।
राठौर के हावभाव उस दिन के हावभाव से काफी जुदा थे जब उसे इस मामले में महज छह महीने की जेल और 1,000 रुपये के जुर्माने सजा सुनाए जाने के बाद जमानत दे दी गई थी। इस बार उसके चेहरे पर मुस्कान नहीं थी और वह सवालों से बचते हुए पत्नी के साथ निकल गया।
गौरतलब है कि 12 अगस्त, 1990 को हरियाणा के राठौर ने 14 वर्षीय रुचिका के साथ दुर्व्यवहार किया था और इसके तीन साल बाद रुचिका ने आत्महत्या कर ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications