दसवां राष्ट्रीय समता लेखक सम्मेलन 29 से 31 जनवरी तक
उक्त जानकारी देते हुए महावीर समता संदेश के हिम्मत सेठ एवं डा. हेमेन्द्र चंडालिया ने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन में नौ विषयों पर वक्ता अपने विचार रखेंगे। इनमें 'लघु समाचार पत्र एवं सामाजिक प्रतिबद्धता', 'बाजार का आक्रमण और संवेदना का संकट', सत्ता, समाज और लेखन की चुनौतियां, 'दलित एवं स्त्री अस्मिताएं', 'मानवाधिकार एवं लोकतंत्र' तथा 'वैकल्पिक दुनिया बनाने में कार्ल मार्क्स, गांधी, लोहिया और अम्बेडकर की भूमिका' विषय मुख्य हैं।
सम्मेलन में प्रमुख वक्ता डा. शांति भारद्वाज, वेद व्यास, तेज सिंह सिघटवाड़िया, डॉ. रामशरण जोशी, सुरेश पंडित, पंकज बिष्ट, रघु ठाकुर, राजेन्द्र यादव, असगर अली इंजीनियर, रत्नाकर पांडे और कुमार प्रशांत अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
सम्मेलन को तीन रात्रों में विभाजित किया गया है जिसमें पहला सत्र हिद स्वराज और विश्व शांति, दूसरा सत्र अहिंसा, नि:शस्त्रीकरण और विश्वशांति तथा तीसरा सत्र गांधी विचार और मानवता की रक्षा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications