सीआरपीएफ की टुकड़ी पर हमला, 4 जवान शहीद (लीड-2)
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि यहां से 54 किलोमीटर दूर सोपोर शहर के वारपुरा इलाके में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें चार जवान शहीद हो गए।
अधिकारी ने कहा कि दो जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गए जबकि तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल जवान की हालत गंभीर है।
घटनास्थल से आतंकवादी सीआरपीएफ जवानों की दो राइफल लेकर फरार हो गए।
घटनास्थल पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को रवाना किया गया है। अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस। *












Click it and Unblock the Notifications