बार्क में लगी आग का सुराग नहीं मिला

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारियों ने बार्क की तरफ से किसी तरह की लापरवाही से भी इंकार किया है, लेकिन मंगलवार को लगी आग ने देश प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठान की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए।

पुलिस और बार्क के अधिकारियों ने पूरे दिन परिसर की जांच की लेकिन इसके कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने मंगलवार को मुंबई के जोगेश्वरी निवासी उत्तम सिंह (25) और कोलकाता निवासी उसके मित्र पार्था बैगा (26) का शव बरामद किया था। दोनों के शव इस कदर जल गए थे कि पहचान में नहीं आ रहे थे।

इमारत की तीसरी मंजिल पर एक प्रयोगशाला में विस्फोट के बाद आग लग गई थी। दो कनिष्ठ वैज्ञानिक इस आग में घिर गए थे जिससे उनकी मौत हो गई थी।

बार्क के एक अधिकारी के मुताबिक वहां कोई संवेदनशील चीजें नहीं थीं और बार्क के मुख्य रिएक्टर और अन्य संवेदनशील स्थलों को कोई खतरा नहीं है।

आग मंगलवार दोपहर 1.30 बजे लगी थी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने शाम तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+