इंदौर में बीमार 32 बच्चों की हालत सुधरी (लीड-1)
मिली जानकारी के अनुसार आश्रम में रहने वाले बच्चों को सर्दी खांसी के साथ बुधवार को अचानक उल्टियां होने लगी। हालत बिगड़ते देख 42 बच्चों को उपचार के लिए एम. वाय. अस्पताल ले जाया गया।
एम. वाय. के अधीक्षक डा. सलिल भार्गव ने आईएएनएस को बताया कि उपचार के लिए आए बच्चों को खांसी सर्दी की शिकायत थी। उनमें से 32 की हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 10 बच्चे अभी भर्ती है जिनका उपचार जारी है। इन बच्चों को मौसमी बुखार है। डा. भार्गव के अनुसार सभी भर्ती बच्चों की हालत नियंत्रण में है। सभी पर चिकित्सकों का दल नजर रखे हुए है ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications