'मीनारों पर लगाए प्रतिबंध पर पुनर्विचार करे स्विट्जरलैंड'
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक अरब लीग ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि स्विट्जरलैंड के लोग इस त्रुटिपूर्ण फैसले पर फिर से विचार करेंगे। उनके इस फैसले से यूरोप में नस्लवाद को बढ़ावा मिल सकता है।"
स्विट्जरलैंड में कराए गए एक जनमत संग्रह के बाद विगत 29 नवंबर को मीनारों के निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके विरोध में दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications