सोमालियाई लुटेरों ने भारत आ रहे मालवाहक जहाज पर कब्जा किया
एथेंस, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत आ रहे ग्रीस के एक मालवाहक पोत पर सोमालिया के लुटेरों ने सेसेल्स तट के समीप कब्जा कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नेविस एपोलोन नामक यह जहाज भारत जा रहा था। जहाज पर चालक दल के 19 सदस्य सवार हैं। लुटेरों ने दो स्पीड बोट पर सवार होकर जहाज पर हमला किया।
ग्रीस अधिकारियों के अनुसार जहाज अमेरिका के फ्लोरिडा से उर्वरक ला रहा था।
नोवास एपोलोन पर कब्जा करने के कुछ घंटे पहले ही समुद्री लुटेरों ने सिंगापुर के जहाज कोटा वाजार और चालक दल के 21 सदस्यों को 40 लाख डॉलर की फिरौती हासिल करने के बाद छोड़ा था।
एक अन्य घटना में लुटेरों ने स्पेन से थाईलैंड जा रहे ब्रिटिश टैंकर सेंट थामस पार्क पर कब्जा कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications