राठौर पर आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित
राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर. एस. दलाल ने राज्य के एक पूर्व पुलिस महानिदेशक के खिलाफ बुधवार को यह जांच दल गठित की।
हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक एस. एस. कपूर की अध्यक्षता में गठित इस जांच दल में पंचकूला जिले के पुलिस प्रमुख मनीष चौधरी को शामिल किया गया है। यह जांच दल मंगलवार शाम राठौर के खिलाफ दर्ज की गई नई प्राथमिकियों में लगाए गए आरोपों की जांच करेगा।
उन्होंने कहा कि इस जांच दल को मामले की जल्द से जल्द जांच करने को कहा गया है।
राठौर पर पंचकूला पुलिस ने राठौर के खिलाफ हत्या का प्रयास, धमकी देने, सबूतों से छेड़छाड़ करने और आपराधिक साजिश रचने जैसे गंभीर और गैरजमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
राठौर ने इसके मद्देनजर पंचकूला की जिला और सत्र अदालत में बुधवार को अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी जिसे निरस्त कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications