जिम्बाब्वे में खसरा फैलने से 22 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्थानीय समाचार पत्र हेराल्ड डेली के अनुसार ये मौतें हरारे से करीब 200 किलोमीटर दूर मकोनी इलाके में हुईं। साथ ही 90 लोग इस रोग से संक्रमित हैं।
स्वास्थ्य और बाल कल्याण मंत्री हेनरी मादजोरेरा ने कहा कि खसरा जैसे इलाज योग्य रोग से लोगों की मौत अनुचित है। खसरा में तेज बुखार के साथ त्वचा पर दाने उभरते हैं।
मादजोरेरा ने पांच जिलों में खसरा फैलने के लिए बच्चों के उन अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराया जिन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ नहीं उठाया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी खसरा फैलने के लिए अभिभावकों को दोषी ठहराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications