रेलगाड़ियों के विलंब होने पर कड़ी कार्रवाई : ममता
कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर लगभग आधा दर्जन रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के मौके पर रेलमंत्री ने कहा, "रेलवे के कुछ कर्मचारी जो हमारे विरोधी संघ के सदस्य हैं, वे जानबूझकर यात्री रेलगाड़ियों की रफ्तार धीमी कर देते हैं। वे शरारती होते जा रहे हैं। मैं उनसे आग्रह करती हूं कि वे ऐसा न करें।"
ममता बनर्जी ने कहा कि यदि यात्री रेलगाड़ियों में देरी होती है तो विभाग और कर्मचारियों के प्रति यात्रियों के बीच गलत संदेश जाता है।
ममता बनर्जी ने कहा, "प्रथम प्रयास के तौर पर मैं उनसे आग्रह कर रही हूं। यदि इसके बाद भी अच्छे परिणाम नहीं मिलते हैं तब मैं इसे देखूंगी। हमारी पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। मैं यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के साथ कोई समझौता नहीं कर सकती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications