राजस्थान सरकार को बलात्कार के आरोपी पूर्व की डीआईजी की तलाश
राज्य के गृह मंत्री शांति धारीवाल ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि "हमने इस मामले को राजस्थान पुलिस के एसओजी को सौंप दिया है। टंडन का 1997 से गिरफ्तार न होना एक गंभीर मामला है। हम उसे गिरफ्तार करना चाहते हैं और यह जानना चाहते है कि अभी तक उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। "
राजस्थान पुलिस बुधवार को टंडन से जुड़े मामले और उसकी संपत्ति की जांच के लिए नोएडा गई थी।
धारीवाल ने मामलों से जुड़ी सभी फाइलों की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमने टंडन से जुड़े सभी मामलों की फाइलों को मांगा है।
गौरतलब है कि 21 जनवरी 1997 को दौसा जिले के बांदीकुई गांव की रहने वाली एक आदिवासी महिला का कथित तौर पर अपहरण कर नोएडा लाकर पूर्व डीआईजी टंडन ने उसके साथ बलात्कार किया था। उसके बाद टंडन को पुलिस मुख्यालय पर तैनात किया गया था, लेकिन अब वह फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications