टैगोर की 150 वीं जयंती पर संग्रहालय बनवाएगा रेलवे
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बताया, "रवीन्द्रनाथ टैगोर संग्रहालय की स्थापना हावड़ा में की जाएगी।"
बनर्जी ने बताया कि संग्रहालय में टैगोर के रेलवे से जुड़े लेखन का प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा,"हम टैगोर के सम्मान में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला तैयार करेंगे और उनके संदेश को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाएंगे।"
टैगोर का जन्म सात मई 1861 में हुआ था और उन्हें सन् 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications