तेलंगाना पर सरकार ने राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने इस संबंध में आठों राजनीतिक दलों को बैठक में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा। तेलंगाना समर्थक राजनीतिक दलों की ओर से गठित संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) द्वारा हैदराबाद और अन्य नौ जिलों में बंद का आह्वान किए जाने के एक दिन बाद सरकार ने यह पहल की है।
बंद से बुधवार को प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सड़कों पर वीरानी छाई रही, सभी दुकान व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे तथा स्कूल, बैंक, सिनेमा हॉल और सरकारी कार्यालयों पर ताले लगे रहे।
एक माह पूर्व अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर गरमाई राजनीति के बाद से तेलंगाना समर्थक दलों द्वारा पांचवी बार बंद का आह्वान किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications