कश्मीर में सीआरपीएफ की टुकड़ी पर हमला, 3 जवान शहीद (लीड-2)
सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि यहां से 54 किलोमीटर दूर सोपोर शहर के वारपुरा इलाके में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें तीन जवान शहीद हो गए।
प्रवक्ता ने कहा कि दो जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गए जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक घायल जवान की हालत गंभीर है।
घटनास्थल पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को रवाना किया गया है। अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications