कश्मीर में सीआरपीएफ टुकड़ी पर हमला, 2 जवान शहीद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि सोपोर शहर के वारपुरा इलाके में सीआरपीएफ के गस्ती दल पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें दो जवान शहीद हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को रवाना किया गया है।
अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications